तेलंगाना : पुलिस अधिकारी व्यभिचार में गिरफ्तार

हैदराबाद, 20 फरवरी (आईएएनएस)। यहां के एक पुलिस अधिकारी पर सोमवार को एक शादीशुदा महिला के साथ कथित तौर पर विवाहेतर संबंधों को लेकर गिरफ्तार किया गया। महिला फेसबुक के जरिए पुलिस अधिकारी के संपर्क में आई थी।

उप निरीक्षक विजय (30) को महिला के साथ उसके मोती नगर के अपार्टमेंट में रंगे हाथों पकड़ा गया।

विजय तेलंगाना के खम्मम शहर के टू टाउन पुलिस थाने में कार्यरत है। वह राज्य पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण के लिए हैदराबाद में था।

महिला का पति एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उसे अपनी पत्नी की निष्ठा को लेकर संदेह था। वह रविवार की रात घर लौटा तो अपनी पत्नी को विजय के साथ पाया। उसने पुलिस को जानकारी दे दी, जिससे विजय की गिरफ्तारी हो सकी।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर और उसकी पत्नी आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले से हैं।

घटना को लेकर विजय के खिलाफ व्यभिचार और अतिचार का मामला दर्ज किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493