तेलंगाना : पूर्वाह्न् 11 बजे तक 23 फीसदी से अधिक मतदान (लीड-3)

हैदराबाद, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है। पूर्वाह्न् 11 बजे तक 23 फीसदी से अधिक मतदान हो चुका है।

अधिकारी ने यह जानकारी दी।

हैदराबाद में चुनाव अधिकारियों तक पहुंची जानकारी के मुताबिक, मतदान के शुरुआती चार घंटों में 2.8 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं में से 23.17 फीसदी अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।

मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। महिलाओं सहित मतदाताओं की लंबी कतारें विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों में देखी जा सकती हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी रजत कुमार ने कहा कि मतदान अब तक शांतिपूर्ण रहा है।

राज्य में सभी 119 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 31 जिलों में फैले सभी 32,815 मतदान केंद्रों में मतदान हो रहा है।

चुनाव अधिकारी ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में तकनीकी गड़बड़ियों के चलते कुछ मतदान केंद्रों में मतदान देर से शुरू हो पाया।

मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव और उनके 14 कैबिनेट सहयोगियों सहित मतदाता 1,821 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे, जिनमें लगभग आधी संख्या महिलाओं की है।

रजत कुमार ने कहा कि 13 निर्वाचन क्षेत्रों को छोड़कर मतदान शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। इन 13 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान एक घंटे पहले समाप्त हो जाएगा।

मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए 1.50 लाख से अधिक मतदानकर्मी तैनात किए गए हैं। मतदान के लिए 55,329 ईवीएम और 39,763 नियंत्रण इकाइयों की व्यवस्था की गई है।

चुनाव में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) जो कि सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है और विपक्षी कांग्रेस के नेतृत्व वाले पीपुल्स फ्रंट जिसमें तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और तेलंगाना जन समिति (टीजेएस) शमिल हैं, इनके बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), जो कि सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पार्टी हैदराबाद में आठ सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493