तेलंगाना : मुख्यमंत्री के महायज्ञ पंडाल में लगी आग

हैदराबाद, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। हैदराबाद के निकट तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव के फार्महाउस में विश्व शांति व लोकहित के लिए कराए जा रहे पांच दिवसीय ‘आयुथ चंडी महा यगम’ के दौरान रविवार को पंडाल में आग लग गई।

आग मेडक जिले की अरावली में स्थित फार्महाउस की यज्ञशाला में लगी, जहां अनुष्ठान चल रहा है।

पुलिस ने कहा कि बांस व घास-फूंस की मदद से बनाई गई यज्ञशाला में हवनकुंड से उठी चिंगारी से आग लग गई।

अग्निशमनकर्मियों ने फुर्ती दिखाते हुए फौरन आग पर काबू पा लिया।

आग लगने से यज्ञशाला व आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने भगदड़ की स्थिति से बचने के लिए फौरन वहां लगे बैरीकेड्स हटा दिए।

आग भोजनकाल के दौरान और यज्ञ में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के पहुंचने से कुछ मिनट पहले लगी।

रविवार को इस पांच दिवसीय महायज्ञ का आखिरी दिन है। मुख्यमंत्री इसे विश्व शांति व लोकहित के लिए करा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493