हैदराबाद, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। तेलंगाना के आदिलाबाद जिले में गुरुवार को गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान बिजली का करंट लगने से तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि यहां से करीब 300 किलोमीटर दूर इंद्रावली मंडल के पिपीरी गांव में धार्मिक जुलूस के दौरान बिजली की खुली तारों के संपर्क में आने से युवकों की मौत हुई।
पुलिस ने कहा कि एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो युवकों ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया।
dharmpath.com dharmpath