तेलंगाना में निकाय चुनावों की तारीखों का ऐलान,बैलेट पेपर से करवाया जाएगा मतदान

हैदराबाद-चुनाव आयोग ने सोमवार को तेलंगाना में निकाय चुनावों की घोषणा कर दी है. यह चुनाव अक्टूबर और नवंबर में पांच चरणों में किए जाएंगे. राज्य चुनाव आयुक्त रानी कुमुदिनी ने बताया कि तेलंगाना में जिला परिषद प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र (ZPTC), मंडल परिषद प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र (MPTC) और ग्राम पंचायतों के लिए मतदान होगा.

MPTC और ZPTC के चुनाव दो चरणों में होंगे. पहला चरण 23 और दूसरा चरण 27 अक्टूबर होगा. उसके बाद ग्राम पंचायतों के लिए तीन चरणों में मतदान किया जाएगा – 31 अक्टूबर, 4 नवंबर और 8 नवंबर को. तेलंगाना में स्थानीय निकाय चुनावों कुल 1.67 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. जिनमें 81 पुरुष, 85 लाख महिलाएं और 504 अन्य मतदाता शामिल हैं.

राज्य के 31 जिलों में 565 मंडलों में चुनाव होंगे, इसमें 565  ZPTC, 5,749 MPTC, 12,733 ग्राम पंचायतें और 1.2 लाख वार्ड शामिल हैं. मतदान बैलेट पेपर के जरिए कराया जाएगा, जिन्हें गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश से लाया गया है. ZPTC और MPTC के वोटों के गिनती 11 नवंबर को होगी, जबकि ग्राम पंचायतों के वोटों की गिनती मतदान के बाद ही की जाएगी.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493