तेलंगाना में पृथक उच्च न्यायालय संबंधी प्रस्ताव पारित

हैदराबाद, 18 मार्च (आईएएनएस)। तेलंगाना के लिए अलग उच्च न्यायालय के गठन से संबंधित विधेयक बुधवार को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इसके जरिये केंद्र सरकार से राज्य के लिए पृथक उच्च न्यायालय के गठन का अनुरोध किया है।

मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने सदन में प्रस्ताव पेश किया और आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम और भारतीय संविधान के तहत हैदराबाद स्थित उच्च न्यायालय के विभाजन की मांग की।

उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय का विभाजन तेलंगाना और आंध्र प्रदेश दोनों राज्यों के फायदे के लिए होना चाहिए।

सभी पार्टियों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।

मुख्यमंत्री ने सदन को बताया कि उन्होंने यह प्रस्ताव इसलिए पेश किया, क्योंकि केंद्रीय कानून मंत्री सदानंद गौड़ा ने हैदराबाद के अपने हालिया दौरे पर कहा था कि अलग उच्च न्यायालय के गठन की पहल तब की जाएगी, जब तेलंगाना सरकार प्रस्ताव पेश करती है।

गौड़ा ने मंगलवार को लोकसभा में कहा था कि तेलंगाना का जल्द अपना उच्च न्यायालय होगा।

तेलंगाना के वकील राज्य में अलग उच्च न्यायालय की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493