तेलंगाना में बालादीर गदर ने किया मतदान

हैदराबाद, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को जारी मतदान के दौरान पूर्व माओवादी विचारक और लोकप्रिय क्रांतिकारी कवि बालादीर गदर ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

बालादीर (69) ने ग्रेटर हैदराबाद के मलकाजगिरि विधानसभा के आलवाल क्षेत्र में वोट डाला।

गदर का असली नाम गुम्मादी विट्ठल राव है। वह पिछले साल तक चुनावी राजनीति के खिलाफ प्रचार करते आए हैं। लेकिन इसके बाद उन्होंने माओवाद छोड़ दिया और घोषणा की कि वह राजनीतिक मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं।

जुलाई में बालादीर ने खुद को मतदाता के तौर पर पंजीकरण कराया था। उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व वाले पीपुल्ड फ्रंट के लिए चुनाव प्रचार भी किया है।

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू के साथ चुनावी रैलियों में मंच साझा किए और गाने गाए।

1970 के दशक की शुरुआत में बालादीर शिक्षित युवाओं को नक्सल आंदोलन में शामिल होने या उससे सहानुभूति रखने को प्रेरित करने के लिए क्रांतिकारी गीत गाते थे, जिसके लिए उन्होंने जन नाट्य मंडली (जेएनएम) की स्थापना की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493