तेलंगाना में बुजुर्ग दंपति ने आत्महत्या की

हैदराबाद, 6 मार्च (आईएएनएस)। तेलंगाना में एक बुजुर्ग दंपति ने वित्तीय समस्याओं और पारिवारिक झगड़े के कारण आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि राज्य के मंचिर्याल जिले में बुजुर्ग दंपति धर्मराजू (80) और पोचम्मा (70) ने रविवार रात कीटनाशक पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली।

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि दंपति अपने बच्चों के बीच जमीन को लेकर हो रही लड़ाई के कारण तनाव में थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493