तेलंगाना में स्वाइन फ्लू से एक और मौत

हैदराबाद, 23 जनवरी (आईएएनएस)। तेलंगाना में स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है। राज्य में स्वाइन फ्लू से इस महीने में मरने वालों की संख्या पांच हो गई है।

एक अधिकारी ने बताया कि यहां सोमवार को नगरकुरनूल जिले के लक्ष्मण (31) की सरकारी गांधी अस्पताल में मृत्यु हो गई।

इसे मिलाकर राज्य में स्वाइन फ्लू से अगस्त 2016 से मरने वालों की संख्या 11 पहुंच गई है।

इसी महीने हुई सभी पांच मौतें गांधी अस्पताल में हुईं। यह राज्य में स्वाइन फ्लू उपचार का नोडल केंद्र है।

अधिकारियों ने स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी का कारण ठंड को बताया है।

अधिकारियों के अनुसार, कुल 3,122 नमूनों की जांच एक अगस्त 2016 से 20 जनवरी तक की गई है। इसमें से 165 नमूने पॉजिटिव पाए गए हैं।

अकेले 20 जनवरी को 42 मामलों का परीक्षण किया गया और इसमें से सात पॉजिटिव पाए गए।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि स्वाइन फ्लू के प्राथमिक लक्षणों जैसे तेज बुखार, छींक, खांसी और शरीर में दर्द होने पर अस्पताल से संपर्क करें।

अस्पतालों को स्वाइन फ्लू के लक्षणों वाले लोगों को अलग रखने और उनके नमूनों को इंस्टीट्यूट ऑफ प्रिवेंटिव मेडिसिन को भेजने को कहा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493