तेलंगाना में 2 छात्र जिंदा जले

हैदराबाद, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। तेलंगाना के जग्तियाल कस्बे में एक ही लड़की के साथ कथित प्रेम संबंध को लेकर 10वीं के दो छात्रों के जिंदा जलने की खबर है।

हैदराबाद, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। तेलंगाना के जग्तियाल कस्बे में एक ही लड़की के साथ कथित प्रेम संबंध को लेकर 10वीं के दो छात्रों के जिंदा जलने की खबर है।

पुलिस को संदेह है कि 16 साल की उम्र के दोनों छात्रों ने ही रविवार रात को एक-दूसरे को जिंदा जला दिया। दोनों छात्रों ने शराब पी रखी थी। यह घटना यहां से करीब 190 किलोमीटर दूर एक कस्बे में हुई।

के. महेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि रवि तेजा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

छात्रों के परिवार ने आरोप लगाया कि घटनास्थल पर एक और छात्र मौजूद था जिससे मामले में एक नया मोड़ आ गया है। पुलिस इसकी पुष्टि करने की कोशिश कर रही है।

जांचकर्ताओं ने घटनास्थल से शराब की बोतलें और मोबाइल फोन बरामद किए।

पुलिस ने बताया कि महेंद्र और रवि एक मिशनरी स्कूल में साथ पढ़ते थे। दोनों कथित तौर पर एक ही लड़की से प्यार करते थे जो इसी स्कूल की छात्रा थी।

जांचकर्ता मृतकों के मोबाइल डेटा को खंगाल रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों ने एक-दूसरे पर पेट्रोल डाला और फिर आग लगा दी।

पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों कोणों से घटना की जांच कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493