हैदराबाद, 21 मई (आईएएनएस)। तेलंगाना के अदिलाबाद जिले की झील में गुरुवार को तीन छात्रों के डूबने की आशंका है।
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि घटना कागजनगर मंडल में बटुपल्ली के नजदीक पेड्डावागू झील में हुई। कागजनगर कस्बे के चार छात्र झील में तैराकी के लिए गए थे।
लापता छात्रों के खोज अभियान में विशेषज्ञ गोताखोरों को शामिल किया गया है।
इन चारों छात्रों में से एक जुनैद अली तैराकी के लिए झील में नहीं उतरा, जबकि तीन अन्य झील में चले गए, जबकि उन्हें तैराकी नहीं आती थी।
इस घटना के बाद जुनैद अली ने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया।
लापता छात्रों की पहचान इंजीनियरिंग के छात्र इब्राहिम अली (24), 12वीं कक्षा के छात्र खलील खुर्शीद (19) और 11वीं कक्षा के छात्र अजीज खुर्शीद (18) के रूप में की गई है।
dharmpath.com dharmpath