तेलंगाना में 7 लोगों की डूबने से मौत, 3 लापता

हैदराबाद, 24 फरवरी (आईएएनएस)। तेलंगाना में शुक्रवार को तीन अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों की डूबने से मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लापता हैं।

पुलिस के अनुसार, भद्राद्री कोठागुडम जिले में चार लोग गोदावरी नदी में तैरने के दौरान डूब गए।

पुलिस ने प्रेम कुमार, नागेंद्र, मुरली के शव बरामद किए। सभी की उम्र 22 साल थी। पवन का शव भी मिला है।

एक अन्य घटना में यहां पास के मेडचाल जिले के शमीरपेट में दो छात्रों की झील में डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने विष्णु और साईंराम के शव बरामद किए हैं। उनकी उम्र 18 साल थी।

एक अन्य घटना में मैचेरिअल जिले के मुलाकल्ला के पास गोदावरी में डूबकर श्रीकांत (25) की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लापता हो गए।

पुलिस ने श्रीकांत का शव बरामद कर लिया है, जबकि अन्य लापता लोगों की तलाश जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493