तेलंगाना, रेल मंत्रालय ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए

हैदराबाद, 11 फरवरी (आईएएनएस)। नव निर्मित राज्य तेलंगाना ने रेल अवसंरचना विकास के लिए गुरुवार को रेल मंत्रालय के साथ एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

एमओयू पर भारतीय रेल के कार्यकारी निदेशक (कार्य) वेद प्रकाश और तेलंगाना के सड़क और भवन सचिव सुनील शर्मा ने हस्ताक्षर किए।

उल्लेखनीय है कि रेल मंत्रालय रेल परियोजनाओं के तेज कार्यान्वयन के लिए विभिन्न राज्यों के साथ अलग-अलग संयुक्त उपक्रम कंपनी बना रहा है।

एमओयू के तहत राज्य सरकार परियोजना में 51 फीसदी खर्च करेगी, जबकि रेल मंत्रालय 49 फीसदी खर्च करेगा।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी हुए बयान के मुताबिक, इससे राज्य में रेल परियोजनाओं में तेजी आएगी।

रेलवे ने इससे पहले 17 राज्यों के साथ संयुक्त उपक्रम कंपनी बनाई है।

रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने गत वर्ष रेल परियोजनाओं के विकास के लिए राज्य सरकारों के साथ मिलकर संयुक्त उपक्रम कंपनी बनाने की घोषणा की थी।

इसके तहत दोनों साझेदार एक विशेष उद्यम कंपनी स्थापित करेंगे, जिसमें निजी कंपनियां और सरकारी कंपनियां भी निवेशक के रूप में हिस्सेदार बन सकेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493