तेलंगाना : सड़क दुर्घटना में 7 की मौत

हैदराबाद, 27 जनवरी (आईएएनएस)। तेलंगाना के महबूबनगर जिले में मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि मृतकों में से छह महाराष्ट्र के रहने वाले थे, जबकि एक केरल का था।

दुर्घटना हैदराबाद से 125 किलोमीटर दूर अड्डाकुला मंडल के कोम्मिरेड्डीपल्ली में हुई।

कुरनूल से हैदराबाद की तरफ जा रहे वाहन का चालक तेज गति के कारण नियंत्रण खो बैठा और सड़क पर डिवाइडर से टकराकर सामने से आ रहे दूसरे एमयूवी (मल्टी यूटिलिटी व्हीकल) से जा टकराया।

पहले वाहन में सवार आठ यात्रियों में से छह की जबकि दूसरे वाहन में सवार तीन में से एक व्यक्ति की दुर्घटना में मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद राजमार्ग पर काफी देर तक जाम लगा रहा।

पुलिस ने बचाव दल की मदद से शवों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकाला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493