तेलंगाना : स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 65 हुई

हैदराबाद, 10 मार्च (आईएएनएस)। तेलंगाना में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या बढ़कर 65 हो गई है।

हैदराबाद, 10 मार्च (आईएएनएस)। तेलंगाना में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या बढ़कर 65 हो गई है।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि सोमवार से एच1एन1 वायरस के लिए हुई जांच में 41 मामले पॉजिटिव पाए गए।

अधिकारियों ने पहली जनवरी से 5,728 नमूने लिए, और उनमें से 1,843 पॉजिटिव पाए गए।

अधिकारियों ने कहा कि सभी चिकित्सा कॉलेजों, जिला एवं क्षेत्रीय अस्पतालों में दवाओं की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध कराई गई है।

अधिकारियों ने लोगों को सभी एहतियात बरतने और उच्च ज्वर, छींक, खांसी और शरीर में दर्द जैसे स्वाइन फ्लू के प्रारंभिक लक्षण पैदा होने पर नजदीकी अस्पता से संपर्क करने की सलाह भी दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493