चेन्नई, 2 मई (आईएएनएस)। तेलुगू फिल्म अभिनेता अल्लारी नरेश ने विरूपा के साथ सादे समारोह में सगाई कर ली।
उनका सगाई कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हुआ।
एक पारिवारिक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “यह सगाई अभिभावकों के पसंद की है। लड़की विजयवाड़ा की रहने वाली है और चेन्नई में पढ़ी है। सगाई में सिर्फ दूल्हा और दुल्हन पक्ष के परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल थे।”
शादी हैदराबाद में 29 मई को हो सकती है।
नरेश की योजना शादी के बाद तेलुगू एवं तमिल सिनेमा जगत के अपने दोस्तों के लिए शानदार दावत रखने की है।
इस समय नरेश तेलुगू हास्य फिल्म ‘जेम्स बांड’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।
dharmpath.com dharmpath