स्कॉट का पुर्नवास केंद्र जाने से इंकार?

लॉस एंजेलिस, 2 मई (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी हस्ती स्कॉट डिसिक ने दोबारा पुनर्वास केंद्र जाने से यह कहते हुए इंकार कर दिया है कि अब उनकी शराब पीने की आदत नियंत्रण में है। इससे पहले स्कॉट ने कहा था कि वह फिर से कोस्टा रिका के पुनर्वास केंद्र जाने की योजना बना रहे हैं।

‘कीपिंग अप विद द कार्दशियन्स’ के अभिनेता स्कॉट के एक करीबी सूत्र बताया, “स्कॉट ने कोर्टनी कार्दशियां और कार्दशियां परिवार के अन्य लोगों से कहा है कि वह दोबारा पुनर्वास केंद्र नहीं जाना चाहते। उन्हें लगता है कि उनकी शराब पीने की आदत अब नियंत्रित हो चुकी है।”

पूर्व रेस्त्रां मालिक स्कॉट शराब पीने से हुई विषाक्तता के कारण पिछले साल जून में अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनके संयमित रहने का संघर्ष ‘कीपिंग अप विद द कार्दशियंस’ में भी दिखाया गया था।

उन्होंने बीते मार्च में एक सप्ताह का समय पुनर्वास केंद्र में गुजारा था। उन्होंने कहा, “मुझे लगा, मेरे मामले मुझसे भी बड़े हैं और मैं वास्तव में इस संघर्ष में सुधार करने को तैयार हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493