तेल पाइपलाइन में सेंधमारी,कारोबारी पर शिकंजा, 19.44 करोड़ की संपत्ति कुर्क

मथुरा-पुलिस ने भारत सरकार के उपक्रम की रिफाइनरी तेल पाइपलाइन से तेल चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने मध्य प्रदेश के कारोबारी अशोक कुमार की करीब 19 करोड़ 44 लाख 16 हजार रुपये की संपत्ति कुर्क और सील कर दी है। गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई मथुरा जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर देवास और इंदौर में की गई। पुलिस का आरोप है कि अशोक कुमार लंबे समय से पाइपलाइन में अवैध सेंध लगाकर तेल चोरी कर रहा था। साथ ही इस अवैध कमाई से खुद के, पत्नी के और बेटों के नाम पर जमीन, पेट्रोल पंप समेत कई संपत्तियां खड़ी की थी।

मथुरा पुलिस की जांच में सामने आया है कि तेल चोरी का मामला किसी एक व्यक्ति तक सीमित नहीं था बल्कि इसके पीछे एक संगठित गिरोह सक्रिय था। जांच के दौरान आरोपी अशोक कुमार की संपत्तियों और तेल चोरी से अर्जित धन के इस्तेमाल का पता लगाया गया। इसके बाद गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति जब्ती की कार्रवाई शुरू की गई।

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493