तेल मूल्य 56.76 डॉलर प्रति बैरल

नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन और विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा बुधवार को जारी भारत के लिए कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत मंगलवार को 56.76 डॉलर प्रति बैरल रही।

यह कीमत इससे पिछले कारोबारी दिवस सोमवार को 57.39 डॉलर प्रति बैरल थी। रुपये के संदर्भ में कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 3,535.01 रुपये प्रति बैरल हो गई, जो सोमवार को 3,568.51 रुपये प्रति बैरल थी।

आलोच्य अवधि में भारतीय मुद्रा में तेल मूल्य में गिरावट दर्ज की गई। ऐसा डॉलर मुद्रा में तेल मूल्य घटने के कारण हुआ। इस दौरान डॉलर के मुकाबले रुपये के मूल्य में हालांकि गिरावट आई।

मंगलवार को रुपये/डॉलर की विनिमय दर 62.28 रुपये प्रति डॉलर रही। इससे पिछले कारोबारी दिवस सोमवार को यह विनिमय दर 62.18 रुपये प्रति डॉलर थी।

एक बैरल 42 अमेरिकी गैलन या लगभग 159 लीटर या 35 इम्पीरियल गैलन के बराबर होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493