काबुल, 25 फरवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के पंजशिर प्रांत के कई गांवों में हिमस्खलन के कारण 20 लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रांतीय सरकार के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया, “पंजशिर प्रांत के कई गांवों में मंगलवार देर रात हिमस्खलन के कारण महिलाओं और बच्चों सहित 20 लोगों की मौत हो गई और दर्जनभर से अधिक लोग लापता हो गए। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।”
भारी हिमपात के कारण प्रांत की सड़कें बंद हैं और इस कारण स्थानीय आपदा अधिकारी बचाव कार्य शुरू करने में असफल रहे।
इस पहाड़ी प्रांत की राजधानी बजारक देश की राजधानी काबुल से 200 किलोमीटर उत्तर में है।
dharmpath.com dharmpath