तेल मूल्य 63.68 डॉलर प्रति बैरल

मुंबई, 26 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन और विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) की ओर से मंगलवार को जारी भारत के लिए कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत सोमवार को 63.68 डॉलर प्रति बैरल रही। यह कीमत इससे पिछले कारोबारी दिवस शुक्रवार को भी यह कीमत 63.68 डॉलर प्रति बैरल थी।

यूनाईटेड किंगडम में सोमवार (25.5.2015) को अवकाश रहने के कारण उस दिन के तेल मूल्य भी शुक्रवार (22.5.2015) के मूल्य के आधार पर ही तय किया गया।

रुपये के संदर्भ में कच्चे तेल की कीमत सोमवार को 4,051.32 रुपये प्रति बैरल हो गई, जो शुक्रवार को 4,048.14 रुपये प्रति बैरल थी।

आलोच्य अवधि में भारतीय मुद्रा में तेल मूल्य में तेजी दर्ज की गई। ऐसा डॉलर मुद्रा में तेल की कीमत में कोई बदलाव ना होने के बावजूद हुआ, क्योंकि इस दौरान डॉलर के मुकाबले रुपये के मूल्य में गिरावट आई।

सोमवार को रुपये/डॉलर की विनिमय दर 63.62 रुपये प्रति डॉलर रही। शुक्रवार को यह विनिमय दर 63.57 रुपये प्रति डॉलर थी।

एक बैरल 42 अमेरिकी गैलन या लगभग 159 लीटर या 35 इम्पीरियल गैलन के बराबर होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493