मुंबई, 26 मई (आईएएनएस)। अगले सप्ताह सिनेमाघरों में उतर रही फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ के साथ आप महानायक अमिताभ बच्चन की अगली फिल्म ‘वजीर’ का दूसरा टीजर भी देख सकेंगे।
विनोद चोपड़ा फिल्म्स और राजकुमार हिरानी फिल्म के बैनर तले बनी तथा बिजोय नांबियार निर्देशित फिल्म ‘वजीर’ में फरहान अख्तर भी नजर आएंगे, जो ‘दिल धड़कने दो’ फिल्म के भी मुख्य किरदारों में से एक हैं।
‘वजीर’ का पहला टीजर ‘पीके’ के साथ जारी हुआ था। फिल्म पांच जून को सिनेमाघरों में उतरेगी।
dharmpath.com dharmpath