रियो डी जनेरियो, 20 नवंबर (आईएएनएस)। अर्जेटीना फुटबाल टीम के स्टार फारवर्ड कार्लोस तेवेज को चीन के शीर्ष लीग टूर्नामेंट चाइनीज सुपर लीग के खेलने वाले क्लब से चार करोड़ यूरो (4.235 करोड़ डॉलर) प्रति वर्ष का प्रस्ताव मिला है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने ब्राजीलियाई मीडिया के हवाले से यह जानकारी दी।
तेवेज का अर्जेटीना के क्लब बोका जूनियर्स के साथ करार की अवधि जून 2018 तक है, लेकिन क्लब को उनके स्थानांतरण के बदले अच्छी कीमत मिलती है तो वह 32 वर्षीय खिलाड़ी को जाने की अनुमति दे सकते हैं।
ब्राजील के समाचार पोर्टल ‘साम्बाफुट’ की रिपोर्ट के अनुसार, चाइनीज सुपर लीग में खेलने वाली एक टीम ने तेवेज के लिए चार करोड़ यूरो का प्रस्ताव दिया है। हालांकि, उन्होंने अभी इस प्रस्ताव का कोई जवाब नहीं दिया है।
इससे पहले, तेवेज का नाम चीन के क्लब शंघाई एसआईपीजी के साथ भी जोड़ा जा रहा था। ऐसी अटकलें थीं कि उन्हें शंघाई क्लब से 2.4 करोड़ यूरो का प्रस्ताव मिला है।
dharmpath.com dharmpath