तैराकी कर रही महिला पर सील ने किया हमला

सैन फ्रांसिस्को, 12 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के अक्वैटिक पार्क में तैराकी कर रही एक महिला को एक सील ने काट लिया। एक महीने में सील द्वारा किया गया यह चौथा हमला है।

सैन फ्रांसिस्को अग्निशमन विभाग (एसएफएफडी) ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एसएफएफडी ने कहा कि गुरुवार को सील ने महिला के घुटने पर काटकर उसे घायल कर दिया। उसी हिस्से में तैराकी कर रहे एक सेवानिवृत्त सहायक चिकित्सक ने महिला की मदद की और उसे किनारे पर लेकर आए, जहां महिला का प्राथमिक उपचार किया गया।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि महिला जब पानी से बाहर आई, तो उसके शरीर से काफी खून बह रहा था। पिछले महीने ऐसी ही अलग-अलग घटनाओं में सील ने तैराकी कर रहे दो लोगों पर हमला कर दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493