सलमान ने ‘1921’ के लिए जरीन खान को दी शुभकामनाएं

मुंबई, 12 जनवरी (आईएएनएस)। सुपरस्टार सलमान खान ने अभिनेत्री जरीन खान को उनकी आने वाली फिल्म ‘1921’ के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

सलमान ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “जरीन खान को ‘1921’ के लिए शुभकामनाएं। आप बेहद सुंदर लग रही हैं, लेकिन ट्रेलर डरावना है।”

जरीन इस फिल्म में भूतों से बात करने वाली एक लड़की का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म ‘वीर’ से बॉलीवुड में कदम रखा था।

फिल्म ‘1921’ की शूटिंग लंदन में हुई है और इसकी कहानी मुख्य किरदार निभा रहे जरीन खान और करन कुंद्रा के इर्द-गिर्द घूमती है। वह अपने वर्तमान और भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए अपनी पिछली जिंदगी के रहस्यों से जूझते हैं।

यह फिल्म इस शुक्रवार को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493