मुंबई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। तैल चित्रों पर बनी फिल्म ‘लविंग विंसेंट’ भारत में तीन नवंबर को रिलीज होगी।
यहां जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, यह फिल्म पेंटिंग के माध्यम से चित्रकार विंसेंट वैन गोघ की कहानी पर आधारित है। यह भारत में एमवीपी एंटरटेनमेंट द्वारा लाई जा रही है। यह फिल्म 10 से भी कम पर्दो पर रिलीज होगी।
फिल्म में विंसेंट वैन गोघ भी हैं। यह डोरोटा कोबिला और ह्यूग वेल्चमैन द्वारा लिखित और निर्देशित है।
दुनिया भर के 125 से अधिक पेशेवर तैल-चित्रकार फिल्म की कहानी के लिए 65,000 चित्र बनाने के लिए पोलैंड और ग्रीस में ‘लविंग विंसेंट’ स्टूडियो पहुंचे थे।
dharmpath.com dharmpath