पुलिस नियंत्रण कक्ष के प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक आशाकरण शांडिल्य ने रविवार को कहा, “कांकेर के पंडरीपानी के रहने वाले तीन युवक शनिवार देर रात करीब दो बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। तभी कांकेर के जंगलवार प्रशिक्षण शिविर के पास विपरीत दिशा से आ रही कार (सीजी 27 बी 4311) ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही तीनों युवकों की मौत हो गई।”
उन्होंने कहा कि पुलिस की टीम रविवार सुबह घटनास्थल पर पहुंची। मृतकों की पहचान तारेंद्र यादव (18), आकाश यादव (17), राजकलम यादव (18) के रूप में की गई है। तीनों ग्राम पंडरीपानी के रहने वाले थे। कांकेर पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
dharmpath.com dharmpath