..तो राजगीर होते एरिक क्लैपटन

लंदन, 15 जनवरी (आईएएनएस)। ब्रिटिश गिटारवादक एरिक क्लैपटन का कहना है कि अगर वह संगीत के क्षेत्र में रॉक लीजेंड नहीं बने होते तो वह राजगीर होते।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, ‘टीयर्स इन हैवन’ जैसा सफल गीत देने वाले क्लैपटन किशोरावस्था में उस समय श्रमिक वाले काम में हाथ आजमाया, जब उन्होंने थोड़े समय के लिए आपने दादा के साथ काम किया था।

अपनी नई फिल्म ‘एरिक क्लैपटन : लाइफ इन 12 बार ब्लूज’ के बिट्रेन में प्रमीमियर के दौरान क्लैपटन ने कहा, “मैं राजगीर या प्लास्टर करने का काम करा रहा होता। थोड़े समय के लिए मैंने अपने दादा के साथ यह काम किया था और वह बहुत सख्त मिजाज के और अच्छे इंसान थे।”

क्लैपटन (72) ने ‘एरिक क्लैपटन : लाइफ इन 12 बार ब्लूज’ के लिए फिल्मकार व दोस्त लिली फिनी जैनुक के साथ सहयोग किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493