लियाम पेन ने प्रशंसकों का आभार जताया

लंदन, 15 जनवरी (आईएएनएस)। ब्रिट अवार्ड्स के लिए दो श्रेणियों में नामित होने वाले गायक लियाम पेन ने उनके काम को सराहने वाले समर्थकों का आभार जताया।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, पेन अपने पहले सोलो गीत ‘स्ट्रिप दैट डाउन’ के लिए ब्रिटिश आर्टिस्ट वीडियो ऑफ द ईयर और ब्रिटिश सिंगल ऑफ द ईयर श्रेणी में नामित हुए हैं। ट्विटर के जरिए उन्होंेने अपनी खुशी जाहिर की।

पेन ने अपने ट्विटर पेज पर एक वीडियो संदेश साझा किया है।

संदेश में उन्होंने कहा, “मुझे नामित करने के लिए ब्रिट्स का धन्यवाद और आप सब दोस्तों का भी धन्यन्वाद, आपके समर्थन के बिना यह नहीं होता। मैं बेहद खुश हूं, तो वोट करता जारी रखिए।”

पेन ने कहा कि यह सच में शानदार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493