त्योहारों के मद्देनजर जयपुर एक्सप्रेस में लगेगा अतिरिक्त कोच

इस बारे में पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि त्योहारों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए जयपुर-लखनऊ एक्सप्रेस में अस्थाई रूप से वातानुकूलित श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच निर्धारित दिनों में लगाने का निर्णय लिया है।

इस निर्णय के तहत 19715 जयपुर-लखनऊ एक्सप्रेस में दो अक्टूबर से 11 नवम्बर, तक तथा 19716 लखनऊ-जयपुर एक्सप्रेस में तीन अक्टूबर से 12 नवम्बर तक वातानुकूलित द्वितीय सह तृतीय श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493