त्योहारों के लिए चलेंगी 4 स्पेशल ट्रेनें

गाड़ी संख्या 2597 गोरखपुर-मुंबई साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन आठ अक्टूबर से 26 नवंबर के बीच प्रत्येक शनिवार कुल आठ फेरों तथा गाड़ी संख्या 2598 मुंबई गोरखपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन नौ अक्टूबर से 27 नवंबर के मध्य प्रत्येक रविवार कुल आठ फेरों में चलेगी।

ट्रेन का ठहराव गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, लखनऊ, कानपुर, झांसी, हबीबगंज, इटारसी, मुसावल एवं कल्याण पर रहेगा। ट्रेन संख्या 2597 का आगमन लखनऊ में दोपहर डेढ़ बजे एवं 2598 का लखनऊ में आगमन दोपहर 1:10 बजे होगा।

गाड़ी संख्या 5029 गोरखपुर-जम्मूतवी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 11 अक्टूबर से 29 नवंबर के बीच प्रत्येक मंगलवार कुल आठ फेरों तथा गाड़ी संख्या 5030 जम्मूतवी-गोरखपुर साप्ताहिक ट्रेन 13 अक्टूबर से एक दिसंबर के बीच प्रत्येक गुरुवार कुल आठ फेरों में चलेगी। 5029 का आगमन लखनऊ में रात 2:25 बजे तथा 5030 का आगमन रात सवा बारह बजे होगा।

इस गाड़ी का ठहराव गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, लखनऊ, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना एवं पठानकोट में होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493