नई दिल्ली:त्योहारों और बढ़ती यात्रियों की संख्या को देखते हुए भारतीय रेलवे लगातार नई सुविधाएं जोड़ रहा है. दिल्ली और आसपास के स्टेशनों से निकलने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ को कम करने के लिए रेलवे ने अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है, जिससे यात्रियों को आरामदायक और समयबद्ध यात्रा मिल सकेगा.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेलवे ने ट्रेन संख्या 05024 दिल्ली जंक्शन से गोमती नगर तक स्पेशल वीकली ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन दिल्ली जंक्शन से 25 सितंबर से 5 नवंबर तक हर गुरुवार रात 12:25 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 11:45 बजे गोमती नगर पहुंचेगी। यह शेड्यूल यात्रियों को बेहतर समय प्रबंधन का विकल्प देगा.
गोमती नगर से दिल्ली आने वाली यह ट्रेन ट्रेन संख्या 05023 के रूप में चलाई जाएगी, जो 27 सितंबर से 4 नवंबर तक हर मंगलवार चलाई जाएगी. ट्रेन संख्या 05024 रात 11:55 बजे गोमती नगर से चलकर अगले दिन दोपहर 12:20 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को सीधा कनेक्शन मिलेगा.
dharmpath.com dharmpath