त्रिकोणीय श्रृंखला : इंग्लैंड के सामने 279 रनों का लक्ष्य

पर्थ, 1 फरवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया ने रविवार को वाका मैदान पर जारी त्रिकोणीय श्रृंखला के खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड के सामने 279 रनों का लक्ष्य रखा है।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 278 रन बनाए।

आस्ट्रेलिया ने आखिरी 10 ओवरों में 86 रन जोड़े। जेम्स फॉल्कनर 24 गेंदों में चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 50 रन बनाकर नाबाद लौटे।

इससे पूर्व आस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और उसके पहले चार बल्लेबाज केवल 60 रन जोड़ सके। इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल (95) और मिशेल मार्श (60) के बीच पांचवें विकेट के लिए हुई 141 रनों की साझेदारी ने टीम को मुश्किल हालात से निकलने में मदद की।

मैक्सवेल ने 98 गेंदों की अपनी पारी में 15 चौके लगाए। वहीं, मार्श ने भी 68 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के की मदद से महत्वपूर्ण पारी खेली।

इंग्लैंड की ओर से स्टुअर्ट ब्रॉड ने तीन जबकि जेम्स एंडरसन ने दो विकेट हासिल किए। स्टीवन फिन और मोइन अली को एक-एक सफलता मिली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493