मुंबई, 1 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता अली असगर टीवी कार्यक्रम ‘त्रिदेवियां’ में आपराधिक छवि वाली आदिवासी महिला के रूप में नजर आएंगे।
सोनी एसएबी चैनल के एक बयान के अनुसार, वह पुलिस से बचने के लिए आदिवासी जनजातियों के साथ रहते हैं।
अली ने कहा, “फिल्म ‘त्रिदेवियां’ में मैंने जो किरदार निभाया है, वह मेरे द्वारा पहले निभाए गए सभी किरदारों से काफी अलग है। मैं एक अपराधी की भूमिका में हूं, जिसे पुलिस को तालाश है। दर्शकों के लिए यह मजेदार होगा। मुझे यकीन है दर्शक मेरे नए किरदार को पसंद करेंगे।”
dharmpath.com dharmpath