जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग लगातार दूसरे दिन बंद

जम्मू, 1 मार्च (आईएएनएस)। सामरिक दृष्टि से महत्वूपर्ण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन के कारण बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी बंद रहेगा।

परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू एवं कश्मीर के रामबन जिले में व्यापक भूस्खलन के कारण सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

अधिकारी ने बताया कि मेहर इलाके में भूस्खलन का मलबा हटाने और टूटी सड़क के पुनर्निमाण का काम शुरू हो गया है और बुधवार दोपहर तक इसके पूरा होने की संभावना है।

अधिकारी ने कहा, “लेकिन यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राजमार्ग पर यातायात की आवाजाही बंद रखने का फैसला किया गया है।”

इस बीच, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि 9.5 किलोमीटर लंबी नाशरी-चेनानी सुरंग को मार्च में यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

इस सुरंग के शुरू होने के बाद जम्मू-श्रीनगर की यात्रा में लगने वाला समय करीब दो घंटे कम हो जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493