अगरतला, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। छह लुटरों की गिरफ्तारी के साथ त्रिपुरा पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया। गिरफ्तार किए गए सभी लुटेरे पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के निवासी हैं। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
गिरफ्तार आरोपियों की उम्र 30 से 50 साल के बीच है। उनके पास से लगभग पांच लाख रुपये और नौ मोबाइल फोन जब्त किए गए।
पुलिस उप महानिरीक्षक उत्तम मजूमदार ने संवाददाताओं को बताया, “यहां कुछ बैंको के सामने से पैसे छीनने की कई घटनाओं के बाद, पुलिस ने अगरतला और पश्चिमी त्रिपुरा के टेलिआमुरा के कुछ बैंकों के आस-पास जाल बिछाया और बुधवार देर रात छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया।”
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं और पश्चिम बंगाल पुलिस से जानकारी एकत्रित कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath