त्रिपुरा की तरह बंगाल में भी दिखेगा बदलाव : भाजपा

कैनिंग (पश्चिम बंगाल), 4 मार्च (आईएएनएस)। त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महत्वपूर्ण जीत से उत्साहित पश्चिम बंगाल की पार्टी इकाई ने रविवार को कहा कि निकट भविष्य में पश्चिम बंगाल में भी इसी तरह का बदलाव आएगा।

भाजपा ने शनिवार को त्रिपुरा में 25 साल से काबिज माकपा के नेतृत्व वाली वाम मोर्चे की सरकार को अपदस्थ कर राज्य में कमल खिलाया है।

पश्चिम बंगाल भाजपा इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने संवाददाताओं को बताया, “भाजपा बंगाल में भी इसी तरह का बदलाव लाने वाली है। जब त्रिपुरा में भाजपा के कुछ समर्थकों की हत्या कर दी गई तो लोगों ने अपना जनादेश बदल दिया। यहां भी हमारे समर्थकों की हत्या की गई और उन्हें घायल किया गया है, जिससे जनादेश बदलेगा।”

भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन ने शनिवार को घोषित नतीजों में 59 सीटों में से 43 सीटों पर जीत हासिल कर सत्तारूढ़ दल को सत्ता से बाहर कर दिया है। भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 35 सीटें हासिल की है, जबकि उसकी सहयोगी और जनजातीय पार्टी आईपीएफटी ने आठ सीटों पर जीत दर्ज की है।

घोष ने दक्षिण 24 परगना जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “यहां राज्य में बड़ी तेजी से भ्रष्टाचार, भाईभतीजावाद और राजनीतिक हिंसा हो रही हैं। इन सभी को रोकना होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493