त्रिपुरा की नदियों में विसर्जित होंगी वाजपेयी की अस्थियां : मुख्यमंत्री

अगरतला, 23 अगस्त (आईएएनएस)। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने यहां गुरुवार को कहा कि राज्य में चार दिनों की राजकीय श्रद्धांजलि के बाद दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां रविवार को त्रिपुरा की आठ नदियों में विसर्जित की जाएंगी।

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) त्रिपुरा प्रदेश इकाई के महासचिव प्रतिम भौमिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और सुषमा स्वराज द्वारा नई दिल्ली में बुधवार को सौंपे गए दो कलश लेकर गुरुवार को यहां पहुंचे।

इन दो कलशों को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में एक बड़े जुलूस के साथ लाया गया, इसमें भाजपा नेता, कार्यकर्ता और हजारों की तादाद में समर्थक शामिल थे।

देब के अलावा, जुलूस के नेतृत्व करने वाले अन्य नेताओं में उपमुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा, उनके कैबिनेट सहयोगी रतन लाल नाथ, सुदीप रॉय बर्मन, संतना चकमा, राज्य विधानसभा अध्यक्ष रेबती मोहन दास और पार्टी उपाध्यक्ष सुबल भौमिक शामिल थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देब ने मीडिया से कहा, “राज्य के आठ जिलों में चार दिवसीय सार्वजनिक सम्मान के बाद अटल जी की अस्थियां रविवार को त्रिपुरा की आठ नदियों में विसर्जित हो जाएंगी।”

देब ने यह भी संकेत दिया कि दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में एक स्मारक भी बनाया जाएगा। राज्य मंत्रिमंडल इस मामले पर चर्चा के बाद फैसला लेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493