त्रिपुरा के उप मुख्यमंत्री ने जीता विधानसभा उप चुनाव

अगरतला, 15 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार और त्रिपुरा के उप मुख्यमंत्री जिष्णु देबबर्मा ने गुरुवार को चारिलम विधानसभा क्षेत्र में हुए उप चुनाव में जीत हासिल की। उन्होंने माकपा के उम्मीदवार को 25,550 वोटों के अंतर से हराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देबबर्मा की जीत के साथ 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के सदस्यों की कुल संख्या 36 हो गई है। भाजपा की सहयोगी इंडीजेनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के पास आठ सीट हैं, जिसके कारण त्रिपुरा विधानसभा में एनडीए के पास कुल 44 सीटें हैं जो दो तिहाई बहुमत से अधिक है।

विधानसभा चुनाव 18 फरवरी को 59 निर्वाचन क्षेत्रों में हुए थे।

चारिलम विधानसभा में 11 फरवरी को माकपा के उम्मीदवार राम नारायण देबबर्मा का निधन हो गया था जिसके कारण मतदान 12 मार्च को हुए।

चुनाव अधिकारी समित रॉय चौधुरी ने कहा कि देबबर्मा ने 26,580 वोट हासिल किया जबकि माकपा के उम्मीदवार पलाश देबबर्मा को महज 1,030 वोट मिले। कांग्रेस को भी केवल 775 वोट मिले।

प्रचार के अंतिम दिन 10 मार्च को माकपा ने यह कहते हुए अपने उम्मीदवार को हटा लिया कि ‘भाजपा-आईपीएफटी उम्मीदवारों द्वारा फैलाए गए आतंक के कारण’ चारिलम इलाके में ‘अत्यंत भयानक स्थिति’ बनी हुई है।

त्रिपुरा विधानसभा में माकपा के पास 16 सीटें हैं।

पांच साल पहले, माकपा के नेतृत्व वाली वाम मोर्चे ने 50 सीटों पर जीत हासिल की थी। अकेले माकपा ने 49 सीटें हासिल की थीं। कांग्रेस तब 10 सीटों पर जीत हासिल कर पाई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493