त्रिपुरा के नए लोकायुक्त ने कार्यभार संभाला

अगरतला, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। कोलकाता एवं आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालयों के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुबल वैद्य ने भ्रष्टाचार के मामलों की जांच के लिए गुरुवार को त्रिपुरा के लोकायुक्त का कार्यभार ग्रहण कर लिया।

राजभवन में एक सामान्य समारोह में त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय ने न्यायमूर्ति वैद्य को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री माणिक सरकार, उनकी कैबिनेट के सहयोगी, शीर्ष नौकरशाह तथा सुरक्षा अधिकारी मौजूद थे।

गुजरात एवं गुवाहाटी उच्च न्यायालयों में न्यायाधीश रह चुके न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार सरकार के त्रिपुरा के लोकायुक्त पद पर अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद से ही यह पद रिक्त था।

भ्रष्टाचार के मामलों से निपटने के लिए त्रिपुरा सरकार ने नौ साल पहले त्रिपुरा लोकायुक्त अधिनियम, 2008 बनाया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493