त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बंगाल में रहेंगे भाजपा के स्टार प्रचारक

अगरतला, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब पश्चिम बंगाल में उपचुनाव के लिए शुक्रवार से शुरू हो रहे प्रचार अभियान के लिए केंद्रीय नेतृत्व के साथ पार्टी के स्टार प्रचारक होंगे। पार्टी के एक पदाधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। देब देश में भाजपा के एकमात्र बंगाली मुख्यमंत्री हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की त्रिपुरा इकाई के प्रवक्ता नबेंदु भट्टाचार्जी ने कहा कि देब देश में भाजपा के एकमात्र बंगाली मुख्यमंत्री हैं और उनके नेतृत्व में पार्टी ने त्रिपुरा में 25 वर्षो से चल रही वाम सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंका था। वह उपचुनाव में पार्टी के लिए स्टार प्रचारक होंगे।

सूत्रों ने कहा कि भाजपा का केंद्र और पश्चिम बंगाल नेतृत्व चाहता है कि देब दिसंबर व जनवरी में बंगाल में कम से कम 20 रैलियों को संबोधित करें।

त्रिपुरा मुख्यमंत्री के ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेशन ड्यूटी) संजय मिश्रा ने कहा कि देब पश्चिम बंगाल में अपने दौरे के दौरान आधिकारिक व पार्टी कार्यक्रम दोनों में उपस्थित होंगे।

महत्वपूर्ण लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा कूच बिहार में शुक्रवार से ‘रथ यात्रा’ शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

मिश्रा ने कहा कि त्रिपुरा के मुख्यमंत्री सात, नौ और 14 दिसंबर को तीन रैलियों को संबोधित करेंगे।

ओएसडी ने कहा, “मुख्यमंत्री के व्यस्त आधिकारिक पहले से निर्धारित कार्यक्रम के कारण वह केंद्रीय नेतृत्व की मंशा के अनुरूप 20 रैलियों में तो उपस्थित नहीं होंगे, लेकिन वह कम से कम 10 सभाओं को संबोधित करने का प्रयास करेंगे।”

47 वर्षीय देब भाजपा की त्रिपुरा प्रदेश समिति के भी अध्यक्ष हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493