त्रिपुरा के सहकारिता मंत्री खगेंद्र जमतिया का निधन

अगरतला, 2 मार्च (आईएएनएस)। त्रिपुरा के मत्स्यपालन व सहकारिता मंत्री खगेंद्र जमतिया का दिल्ली स्थित एम्स में शुक्रवार को निधन हो गया। 64 वर्षीय जमतिया को कैंसर था।

त्रिपुरा विधानसभा के उपाध्यक्ष पबित्रा कार ने कहा कि जमतिया को हफ्ते की शुरुआत में दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। वहां जांच में पता चला कि उन्हें कैंसर है।

जनजातीय समुदाय से आने वाले जमतिया के परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं।

कार ने आईएएनएस को बताया कि जमतिया का पार्थिव शरीर रविवार को यहां लाया जाएगा और उनका अंतिम संस्कार होगा।

जमतिया का संबंध मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी से था। वह पश्चिमी त्रिपुरा के खोवाई जिले में जनजातीय समुदाय के लिए आरक्षित विधानसभा सीट कृष्णपुर से छह बार विधायक चुने गए थे और अभी हाल में ही फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव में भी यहां से उम्मीदवार थे।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने उनके निधन पर शोक जताया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493