अगरतला, 23 जनवरी (आईएएनएस)। त्रिपुरा में मंगलवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाने के लिए एक विशाल रंगारंग जुलूस निकाला गया, जिसमें दो हजार से अधिक स्कूली विद्यार्थियों और वर्तमान मुद्दों समेत विभिन्न मुद्दों पर झाकियां शामिल थीं।
69 साल पुराने नेताजी सुभाष विद्यानिकेतन और अन्य शिक्षा संस्थानों के विद्यार्थियों ने दुनिया भर में हो रहे आतंकी हमलों, सिस्टर निवेदिता की 150वीं जयंती, मोबाइल फोन व बिजली उपकरणों के प्रतिकूल प्रभाव, पर्यावरण रक्षा, जलवायु परिवर्तन, शांति व जातीय तालमेल, यातायात नियमों की जागरूकता के साथ कम हो रहे लोक संस्कृति और पाखंड को रेखांकित किया।
इसके अलावा विद्यार्थियों ने समाज में मीडिया की भूमिका, बाल विवाह रोकथाम, नेताजी की भूमिका व भारत की स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित घटनाओं, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, देश में सुरक्षा व विकास में युवाओं की भूमिका, भारत की सांस्कृतिक विविधता व एकता, हिंदू और मुसलमानों के बीच एकता, ध्वनि प्रदूषण, बाढ़ के विनाशकारी प्रभाव, शारीरिक रूप से अक्षम बच्चों के प्रति जागरूकता जैसे मुद्दों को विद्यार्थियों की विभिन्न मंडलियों ने प्रदर्शित किया।
देश में अपने तरह के अकेले जुलूस को देखने के लिए हजारों की तादाद में दर्शक सड़क किनारे इकठ्ठा हो गए। इस जुलूस को राज्य शिक्षा विभाग के निदेशक उत्तम कुमार चकमा ने हरी झंडी दिखाई थी।
18 फरवरी को त्रिपुरा में चुनाव के मद्देनजर नेताजी की जयंती के जश्न के लिए कुछ अनिवार्य परिवर्तन किए गए थे। जैसे कि पिछले साल त्रिपुरा सरकार ने मंगलवार को इस मौके पर आधिकारिक अवकाश घोषित किया था।
dharmpath.com dharmpath