त्रिपुरा पुलिस ने भाजपा सदस्य को मिली धमकी की जांच शुरू की

अगरतला, 24 मार्च (आईएएनएस)। त्रिपुरा पुलिस ने शुक्रवार को पूर्व मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता रतन चक्रवर्ती को मिले धमकी भरे कॉल की जांच शुरू की है। चक्रवर्ती बीते गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस के दो युवा कार्यकर्ताओं ने अपने मोबाइल से लगातार दो बार रतन चक्रवर्ती को कॉल किया और उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। हम अभी मामले की जांच कर रहे हैं।”

अधिकारी ने कहा, “चक्रवर्ती ने धमकी को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। यह एक सं™ोय अपराध है, हमने न्यायिक दंडाधिकारी से आरोपी को गिरफ्तार करने की अनुमति मांगी है।”

चक्रवर्ती ने संवाददाताओं से कहा कि यदि स्थानीय पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती तो वह पुलिस महानिदेशक से कार्रवाई के लिए आग्रह करेंगे।

तृणमूल कांग्रेस की त्रिपुरा इकाई की समन्वय समिति के अध्यक्ष रहे चक्रवर्ती गुरुवार को पार्टी की राज्य इकाई के 15 सदस्यों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। इस मौके पर असम के भाजपा नेता और रेल राज्य मंत्री राजेन गोहेन भी मौजूद रहे।

चक्रवर्ती तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने से पहले त्रिपुरा में कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार (1988-93) में मंत्री रह चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493