त्रिपुरा, मिजोरम, बंगाल, झारखंड के लिए विशेष पुलिस पर्यवेक्षक

अगरतला, 27 मार्च (आईएएनएस)। निर्वाचन आयोग ने त्रिपुरा, मिजोरम, पश्चिम बंगाल व झारखंड के लिए विशेष केंद्रीय पुलिस पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अगरतला, 27 मार्च (आईएएनएस)। निर्वाचन आयोग ने त्रिपुरा, मिजोरम, पश्चिम बंगाल व झारखंड के लिए विशेष केंद्रीय पुलिस पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

त्रिपुरा निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि मणिपुर पुलिस के पूर्व महानिदेशक मृणाल कांति दास को निर्वाचन आयोग ने त्रिपुरा व मिजोरम के लिए विशेष केंद्रीय पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है।

अधिकारी ने कहा, “विशेष केंद्रीय पुलिस पर्यवेक्षक, लोकसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय सशस्त्र बलों व राज्य बलों की तैनाती के लिए अधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे और इसकी निगरानी करेंगे।”

दास 1977 बैच के मणिपुर-त्रिपुरा कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने मणिपुर पुलिस प्रमुख का पद नवंबर 2013 में छोड़ दिया था।

अधिकारी ने यह भी कहा कि सीमा सुरक्षा बल के पूर्व महानिदेशक के.के.शर्मा को निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल व झारखंड का विशेष केंद्रीय पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

शर्मा 1982 बैच के राजस्थान कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। वह बीते साल सितंबर में सेवा से निवृत्त हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493