त्रिपुरा में जादू-टोने के संदेह में महिला की हत्या

अगरतला, 17 मार्च (आईएएनएस)। त्रिपुरा में 55 वर्षीया जनजातीय महिला को उसके पड़ोसियों ने जादू-टोना करने के संदेह में मार डाला।

पुलिस ने यहां मंगलवार को कहा कि कन्यापति देबर्मा की सोमवार रात उत्तरी त्रिपुरा के धलाई जिले में कमलपुर के श्यामरिचारा इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसे करीब से गोली मारी गई।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “युवकों के एक समूह ने कन्यापति के घर में धावा बोला और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। वह उस समय खाना बना रही थी। घटना के वक्त उसका पति और बच्चे घर पर नहीं थे।”

पुलिस ने मृतका के पति के बयान पर दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी हमेशा उसकी पत्नी पर काला जादू करने का आरोप लगाकर गाली-गलौच किया करते थे।

त्रिपुरा में पिछले कुछ वर्षो में 50 से ज्यादा महिलाओं को काला जादू करने के संदेह में मारा-पीटा गया और अमानवीय यातनाएं दी गईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493