त्रिपुरा में नेताजी की जयंती पर रंगारंग जुलूस

अगरतला, 23 जनवरी (आईएएनएस)। यहां त्रिपुरा में सोमवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 121वीं जयंती के मौके पर करीब 2,000 स्कूली छात्रों ने रंगारंग जुलूस में भाग लिया और कई प्रमुख मुद्दों पर झाकियां निकाली गईं।

करीब 68 साल पुराने नेताजी सुभाष विद्यानिकेतन के छात्रों के 26 समूहों ने दुनिया भर में आतंकी हमलों, 29 सितंबर की नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर भारतीय जवानों की सर्जिकल स्ट्राइक, उच्च मूल्य के नोटों की नोटबंदी, फास्ट फूड के बुरे प्रभाव, पौष्टिक खाद्य पदार्थ, जनजातीय लोगों की पारंपरिक संस्कृति, मादक पदार्थो से खतरा, महिला हिंसा, भूकंप और भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष से जुड़े घटनाओं पर प्रकाश डाला।

समूहों ने भारत में हुए आतंकी हमलों, क्रांतिकारी भगत सिंह के बलिदान और भारतीय जवानों, स्वच्छ भारत अभियान, राष्ट्रीय एकता और त्रिपुरा के कई क्षेत्रों में उपलब्धियों को भी दर्शाया था।

हजारों की संख्या में दर्शक सड़कों के किनारे जुलूस को देखने के लिए जमा हुए थे। इस जुलूस को राज्य के शिक्षा मंत्री तपन चक्रवर्ती ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

सरकारी विभागों और गैर सरकारी संगठनों ने कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर झाकियां प्रस्तुत कीं।

स्कूल के शिक्षक मोनिमॉय रॉय ने कहा, हम 66 वर्षो से महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी की जयंती पर उनके बलिदान, समर्पण और भूमिका को उजागर करने के लिए जुलूस का आयोजन कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493