अगरतला, 18 मई (आईएएनएस)। त्रिपुरा में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए।
पश्चिमी त्रिपुरा के चंपाहोर में बसाना देवबर्मा (42) और बिपुल देवबर्मा (38) की बिजली गिरने से मौत हो गई।
एक अधिकारी ने कहा कि दोनों धान के खेत में थे, जब वे आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए।
त्रिपुरा में बुधवार को बारिश और तेज हवाओं के कारण फसलों को नुकसान पहुंचा और बिजली के कई खंभे तथा पेड़ उखड़ गए।
dharmpath.com dharmpath