त्रिपुरा में वाम मोर्चा को सत्ता से बाहर करेंगे : राम माधव

धरमनगर, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को कहा कि 2018 के त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में वाम मोर्चा को सत्ता से बाहर कर इतिहास रचा जाएगा।

भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा नेता राम माधव ने कहा, “हम निश्चित रूप से 2018 के चुनाव में जीतेंगे और त्रिपुरा में वाम दलों के लगातार 24 साल के शासन को खत्म करेंगे।”

उन्होंने कहा कि कई मुख्यमंत्रियों सहित भाजपा के शीर्ष नेता त्रिपुरा में मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की अगुवाई वाली वाम मोर्चा के खिलाफ प्रचार में भाग लेने को इच्छुक हैं।

उन्होंने कहा, “हम त्रिपुरा से वाम मोर्चे को उखाड़ फेंकेगे और इतिहास रचेंगे।”

पूर्वोत्तर राज्यों और जम्मू एवं कश्मीर के भाजपा प्रभाारी राम माधव ने कहा कि त्रिपुरा उनकी पार्टी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा, “इसके मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह जल्द ही राज्य में अभियान में शामिल होंगे।”

उन्होंने कहा, “त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव जीतना और भ्रष्ट वाम मोर्चा सरकार को सत्ता से बाहर करना भाजपा की राजनीति का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।”

उन्होंने कहा, “वाम मोर्चा यहां 24 सालों से सत्ता में है और यह महत्वपूर्ण समय है कि उसे लोकतांत्रिक रूप से सत्ता से बाहर कर दिया जाए।”

राम माधव ने आरोप लगाया कि वामपंथी सरकार लोगों को धोखा दे रही है और कई दशकों से सत्ता में होने के बावजूद उन्हें गरीबी और पिछड़पन में रखे हुए है।

उन्होंने कहा, “चूंकि उनके पास पहले कोई विकल्प नहीं था तो वे सत्ता में बने रहे।”

उन्होंने कहा, “अब भाजपा एक विकल्प के तौर पर उभरी है, इसलिए हमें जन विरोधी वाम मोर्चा सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए सामूहिक तौर पर अपना बेहतरीन प्रयास करना चाहिए।”

त्रिपुरा भाजपा अध्यक्ष बिप्लव कुमार देब और पार्टी नेता सुनील देवधर ने इस इस दो दिवसीय बैठक में अपनी बात रखीं। यह बैठक रविवार को खत्म हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493