त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी (लीड-1)

अगरतला, 3 मार्च (आईएएनएस)। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतगणना का दौर जारी है।

यहां 18 फरवरी को चुनाव हुए थे।

राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा सीटों में से 59 पर मतगणना हो रही है। चारीलाम सीट से मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के उम्मीदवार रामेंद्र नारायण देबर्मा के निधन की वजह से इस सीट पर 12 मार्च को मतदान होगा।

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी तपस रॉय ने आईएएनएस को बताया कि तीन स्तरीय सुरक्षा के तहत मतगणना की प्रक्रिया शुरू की गई है। यहां चुनाव 18 फरवरी को हुए थे।

राज्य के 20 स्थानों में 59 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।

रॉय ने कहा, “किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए भारी संख्या में अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियां औ सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।”

उन्होंने बताया कि प्रत्येक मतगणना स्थल पर मेटेल डिटेक्टर और छह सीसीटीवी लगाए गए हैं जबकि पूरी मतगणना प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिग के इंतजाम भी किए गए हैं।

निर्वाचन आयोग ने मतगणना प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए 47 सामान्य पर्यवेक्षक और आठ पुलिस पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया है।

राज्य में सत्तारूढ़ मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भाकपा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और निर्दलीयों सहित कुल 290 उम्मीदवार चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं। इनमें कुल 23 महिलाएं भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493